IPL 2021
इस लीग में दुनिया भर की कुछ सबसे अमीर खिलाड़ी खेल रहे हैं। चलिए हम आपको आईपीएल 2021 के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को दुबई में खेला जाएगा। लीग का पहला चरण भारत में खेला गया था, लेकिन टीम्स के बायो-बबल में कोरोना वायरस की एंट्री के बाद बीसीसीआई ने इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। आईपीएल का आयोजन पिछले साल 2020 में भी किया गया था और ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यहां की कंडीशन में खेलना मुश्किल नहीं है। इस लीग में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हैं। इसी बीच हम आपको कुछ सबसे अमीर क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए आईपीएल 2021 के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर्स की नेट वर्थ जानते हैं।

  1. विराट कोहली – 980 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का नाम इस सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं। कोहली की बात करें तो वे विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स हैं। विराट खेल के अलावा सोशल ब्लॉगिंग और कई विज्ञापन से भी खूब कमाई करते हैं। उनके विज्ञापन की कमाई लगभग 178.77 करोड़ रूपए की है। वहीं, उनकी नेटवर्थ 980 करोड़ रूपए के आसपास होगी।

  1. एमएस धोनी – 826 करोड़ रूपए

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। माही की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में होती है। धोनी की कुल संपत्ति लगभग 826 करोड़ रूपए है। इसमें से उनकी आधी कमाई विज्ञापन से होती है। धोनी कई बड़ी कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं और उससे वे करोड़ों रूपए की कमाई करते हैं। वे एक टीवी एड से करीब 40-45 लाख का चार्ज करते हैं। इसके अलावा आईपीएल से वे लगभग 150 करोड़ कमाते हैं। उनकी सलाना कमाई 50 करोड़ रूपए है।

  1. क्रिस गेल – 258 करोड़ रूपए

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। यूनिवर्स बॉस की नेट वर्थ 35 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रूपए के अनुसार 258 करोड़ है। वे दुनिया भर में टी20 लीग्स खेलते हैं और यही उनकी कमाई का सबसे मुख्य साधन है। पंजाब किंग्स उन्हें सैलरी के रूप में 2 करोड़ रूपए देती है। इसके अलावा वे कई बड़े ब्रांड्स को भी प्रमोट करते हैं। गेल का जमैका में एक लक्जरी हाउस है, जिसकी कीमत लगभग 22.9 करोड़ रूपए है।

  1. ड्वेन ब्रावो – 205 करोड़ रूपए

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का नाम इस सूची में चौथे स्थान पर शामिल है। ब्रावो वेस्टइंडीज क्रिकेट की टीम में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 28 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 205 करोड़ रूपए है। वे सीएसके के अहम प्लेयर्स में से एक हैं और उनकी सैलेरी तकरीबन 6.4 करोड़ रूपए है। ब्रावो दुनिया भर की कई टी20 लीग्स खेलते हैं, जिनसे उनकी कमाई करोड़ों में होती है। इसके अलावा वे एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। हालांकि, उनकी विज्ञापनों से कमाई को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं उनके पास करोड़ों की कमाई वाले घर, कारें और बाइक्स भी हैं।

  1. रोहित शर्मा – 186 करोड़ रूपए

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में 5वें स्थान पर हैं। हिटमैन की कुल संपत्ति 186 करोड़ रूपए है। रोहित की आईपीएल सैलरी 15 करोड़ रूपए है और उन्हें बीसीसीआई भी साल का 7 करोड़ रूपए देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे ब्रांड विज्ञापनों के जरिए करीब 7 करोड़ रूपए की कमाई करते हैं। उनका मुंबई में आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए है।

  1. सुरेश रैना – 185 करोड़ रूपए

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना इस मामले में 6वें स्थान पर हैं। रैना की कुल संपत्ति 185 करोड़ रूपए की है। उनका घर गाजियाबाद के पॉश इलाके में है, जिसकी कीमत 18 करोड़ रूपए है। क्रिकेट के अलावा सुरेश रैना की कमाई का स्रोत एंडोर्समेंट भी है। वे एक एड के लिए 1 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा 34 साल के पूर्व क्रिकेटर के पास पोर्श बोक्स्टर, मर्सिडीज आदि महंगी कार भी हैं, जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। उनकी सलाना कमाई 6 करोड़ रूपए है।

  1. एबी डीविलियर्स – 153 करोड़ रूपए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का नाम इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। डीविलियर्स की कुल कमाई 153 करोड़ रूपए की है। उनकी कमाई का मुख्य साधन दुनिया भर की टी20 लीग्स पर निर्भर है। उन्हें इन लीग्स में खूब पैसा मिलता है। इसके अलावा आरसीबी उन्हें 11 करोड़ रूपए एक सीजन का देती है। वे कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं और उनसे भी करोड़ों की कमाई करते हैं। उनका डरबन में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रूपए है।

  1. आंद्रे रसेल – 95 करोड़ रूपए

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस सूची में 8वें स्थान पर शुमार हैं। रसेल की कुल संपत्ति 95 करोड़ रूपए की है। कैरेबियाई क्रिकेटर पूरी दुनिया में टी20 लीग्स खेलते हैं और उनकी मुख्य कमाई का स्त्रोत यही लीग्स हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू की तुलना एक हॉलीवुड स्टार से की जा सकती है, क्योंकि वे एक विज्ञापन के लिए 35 से 40 लाख के बीच चार्ज करते हैं। केकेआर रसेल को 8.5 करोड़ रूपए देती है। 33 साल के क्रिकेटर के पास जमैका में एक आलिशान घर भी है, जिसकी कीमत दो करोड़ रूपए है।

  1. डेविड वॉर्नर – 80 करोड़ रूपए

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर इस सूची में 9वें पायदान पर हैं। वॉर्नर की कुल संपत्ति 80 करोड़ रूपए की है और वे क्रिकेट जगत के अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। SRH कंगारू बल्लेबाज को 12.5 करोड़ रूपए देती है। उनके पास कई लक्जरी कार हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनका ऑस्ट्रेलिया में आलिशान घर है और इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रूपए है। अकसर वॉर्नर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

  1. ऋषभ पंत – 36 करोड़ रूपए

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। पंत की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रूपए के अनुसार 36 करोड़ रूपए है। 23 साल के भारतीय क्रिकेटर की आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट ही है। दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को प्रति सीजन 8 करोड़ रूपए देती है। इसके अलावा पंत का उत्तराखंड, हरिद्वार में एक लक्जरी डिजाइनर घर है, जिसकी कीमत के बारे में अभी कुछ स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिली है। वहीं, उनके पास कई करोड़ों रूपए की कारें भी हैं।

Leave a comment