फरारी के सेबेस्टियन वेटल ने हाल ही में कनाडियन ग्रांड प्रिक्स में जाइल्स विलेनेयूव सर्किट पर सबसे तेज़ रेस पूरी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियनशिप की सूची में शीर्ष पर काबिज़ वेटल ने 4.36 किलो मीटर लंबे ट्रैक को सिर्फ 1 मिनट 10.764 सेकंड में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

चार बार के चैंपियन वेटल ने फॉर्मूला-1 विश्व चैम्पियनशिप में 50वीं जीत हासिल की थी। वेटल 2010, 2011, 2012 और 2013 में विश्व चैंपियन रह चुके हैं। वेटल ने कनाडा ग्रांड प्रिक्स रेस जीतने के साथ ही फॉर्मूला वन की सूची में पहला स्थान हासिल किया था। फिलहाल फरारी के दिग्गज ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल के एफ-1 विश्व चैंपियनशिप की सूची में 121 अंक हैं।

देखिए यह वीडियो:

YouTube video
सौजन्य से: फॉर्मूला वन

Leave a comment