आईपीएल 2018 के दौरान चेन्नई सूपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। कभी धोनी की उनकी बेटी के साथ तस्वीर सामने आती है तो कभी उनके पिता के साथ। लोग धोनी की हर एक पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में भी धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने दोस्स के साथ सीएसके के ड्रेसिंग रूम में घूमते दिखाई दे रहे हैं।

जी हां, धोनी के इस दोस्त को देख ड्रेसिंग रूम में बैठे सीएसके के खिलाड़ी भी हैरान थे। बता दें, धोनी का यह दोस्त कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है। सीएसके ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियों शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी जैसे ही कुत्ते के साथ ड्रेसिंग रूम में ऐंट्री लेते हैं वैसे ही टीम के खिलाड़ी कुत्ते को देखकर उसके ऊपर हाथ फेरने लगते हैं। धोनी को कुत्ते के साथ देख उनके फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब धोनी की कुत्तों के साथ वीडियो सामने आई है। धोनी कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं और अधिकतर वो अपना खाली समय उनके साथ व्यतीत करते हैं। इससे पहले भी धोनी की जर्मन शैफड कुत्ते के साथ वीडियो सामने आया था जिसमें वह उसके साथ मस्ती करते दिखाई दिए थे।

YouTube video

Leave a comment