MS Dhoni
IPL 2023: टूर्नामेंट के बीचों बीच एमएस धोनी ने बल्ला छोड़ उठाई बंदूक

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में चन्नेई सुपर किंग्स (CSK) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में जबदरस्त प्रदर्शन दिखा रही है। पीली जर्सी वाली टीम ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 6 में उन्हें जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वे अंक तालिका में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 में अब तक बढ़िया प्रदर्शन किया है। मगर अब माही ने बल्ला छोड़ बंदूक उठा ली है। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है।

हालांकि, धोनी ने असल बंदूक नहीं बल्कि वीडियो गेम की बंदूक पकड़ी है, जिससे वे अपने वर्चुअल दुश्मनों का खत्म कर रहे हैं। यहां उनके साथ स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि चेन्नई को अपना अगला मैच 10 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। ऐसे में उनके खिलाड़ी इस वक्त रिलैक्स कर रहे हैं। धोनी और चाहर की यह तस्वीर भी इसी रिलैक्सिंग सेशन की है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चन्नेई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की उम्र कितनी है?

41 वर्ष।