इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 17 मुकाबलों में 27 विकेट लिए. उनके बाद इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फिरकी गेंदबाज वानिंदु हसरंगा हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए, जबकि तीसरे नंबर पर इस मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैं. दाएं हाथ के इस पेसर ने 13 मुकाबलों में 23 विकेट झटके.
यह भी पढ़ें – टॉप-5 टीमें, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
आईपीएल 2022 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की सूची इस प्रकार है-
क्रमांक | खिलाड़ी | मैच | ओवर | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | युजवेंद्र चहल | 17 | 68.0 | 527 | 27 | 40/5 | 19.51 | 7.75 | 15.11 |
2 | वानिंदु हसरंगा | 16 | 57.0 | 430 | 26 | 18/5 | 19.50 | 7.62 | 12.72 |
3 | कगिसो रबाडा | 13 | 48.0 | 406 | 23 | 33/4 | 17.65 | 8.45 | 12.52 |
4 | उमरान मलिक | 14 | 49.1 | 444 | 22 | 25/5 | 20.18 | 9.03 | 13.40 |
5 | कुलदीप यादव | 14 | 49.4 | 419 | 21 | 14/4 | 19.95 | 8.43 | 14.19 |