टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को पत्नी और बेटी संग जयपुर एक मंत्री के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। माही की पत्नी साक्षी धोनी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की, जिसमें दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर के साथ साक्षी ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखते हुए फैंस को बताया कि दोनों के रिश्ते को 14 साल पूरे हो गए हैं।
साक्षी धोनी ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की और कैप्शन में लिखा, “14 साल, चीयर्स।” इसमें धोनी सूट-बूट में दिख रहे हैं, जबकि साक्षी का लुक ट्रेडिशनल में दिखा। एमएस धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी की थी, लेकिन दोनों एक दूसरे को उससे पहले से जानते थे। कपल के छह साल की बेटी जीवा है।
महेंद्र सिंह धोनी जयपुर पत्नी साक्षी के साथ एनसीपी नेता प्रफुल पटेल की बेटी की शादी में पहुंचे हुए हैं। शनिवार को धोनी इस शादी में जाने के लिए पत्नी और बेटी के साथ एयरपोर्ट में नज़र आए थे। बता दें कि प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और साक्षी बहुत अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में माहीऔर साक्षी दोनों शादी में पहुंचे। साक्षी ने इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। धोनी के नेतृत्व में इस साल सीएसके ने अपना चौथा खिताब जीता था। वहीं, सीएसके ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले धोनी सहित चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था।