MS Dhoni - Sakshi
खबरों के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं और साल 2022 में उनके घर किलकारी गूंजेगी।

शुक्रवार को आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से पराजित करते हुए चौथी बार खिताब अपने नाम किया। एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। चेन्नई टीम के फैंस के लिए यह जीत बहुत खास है, क्योंकि पिछले साल टीम प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

खबरों के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं और साल 2022 में उनके घर किलकारी गूंजेगी। खबरों में बताया जा रहा है कि माही के सीएसके टीम के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी धोनी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। साथ ही बताया जा रहा है कि साक्षी चार माह की प्रेग्नेंट हैं।

सीएसके और केकेआर के बीच शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में साक्षी और जीवा एमएस धोनी और पूरी टीम को चीयर करती दिखाई दी थीं। सोशल मीडिया पर मैच के बाद का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जीत के बाद साक्षी और जीवा धोनी को मैदान पर गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। धोनी भी टीम और परिवार के संग इस खास जीत का जश्न मनाते नज़र आए।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई साल 2010 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। जीवा का जन्म साल 2015 में हुआ था। अब खबरें सामने आ रही हैं कि साल 2022 में धोनी और साक्षी दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

Leave a comment