MS Dhoni - Sakshi Dhoni
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का शुक्रवार को 33वां जन्मदिन है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का शुक्रवार को 33वां जन्मदिन है। धोनी ने आधी रात को अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साक्षी ने अपने करीबी दोस्तों के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट किया। वीडियो में देखा जा रहा है कि साक्षी केक काट रही हैं, जबकि धोनी उनके साथ खड़े हुए हैं।

साक्षी धोनी की दोस्त प्रियांशु चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो साझा की है। इसके अलावा सीमांत लोहानी नाम के एक शख्श ने भी साक्षी धोनी के इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा करते हुए साक्षी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि एमएस धोनी और साक्षी साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिलहाल, दोनों की एक छह साल की बेटी जीवा है। वहीं, आईपीएल 2021 के दौरान यह खबर सामने आई थी कि धोनी और साक्षी साल 2022 में दूसरी बार माता-पिता बनेंगे।

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अकसर वे धोनी और बेटी जीवा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। साक्षी धोनी को इंस्टाग्राम पर लगभग 45 लाख लोग फॉलो करते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। इस मैच को धोनी जेएससीए स्टेडियम देखने जा सकते हैं। झारखंड प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने इसपर बार करते हुए कहा, “धोनी यहीं है और आज ही कोर्ट पर टेनिस खेला। हम कह नहीं सकते कि वह मैच देखने आयेंगे या नहीं।” वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच जीता था और वे सीरीज में 1-0 से आगे हैं।

Leave a comment