rohit sharma - virat kohli crictoday
7 सक्रिय खिलाड़ी, जिन्होंने T20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेले हैं

भारतीय टीम के मुख्य सिलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच झगड़े की खबरों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए कहा है दोनों दिग्गज खिलाड़ियों में कोई तनाव नहीं है। हाल ही में विराट और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं, जिसे चेतन शर्मा ने खारिज कर दिया है।

55 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “दोनों के बीच सबकुछ बढ़िया है, हम उनके साथ बात करते हैं तो काफी मज़ा आता है। सिर्फ कयासों पर मत जाइए, दोनों के बीच शानदार तरीके से प्लानिंग होती है।”

उन्होंने आगे कहा, ” विराट कोहली और रोहित शर्मा एक परिवार, टीम की तरह बात कर रहे हैं। विवादों को 2021 में छोड़ दीजिए, 2022 में सिर्फ टीम को बेस्ट बनाने पर कोशिश होनी चाहिए। दोनों ही खिलाड़ी सिलेक्शन कमेटी के साथ मिलकर खुलकर बात करते हैं।”

पिछले काफी समय से विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें सामने आ रहीं हैं और कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने के बाद यह विवाद और भी बढ़ गया था। हालांकि, इन खबरों को कोहली ने भी नकारा था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे पर जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी बातों को गलत बताते हुए कहा था कि उनके और रोहित के बीच सब कुछ सही है।

Leave a comment