न्यूजीलैंड (New Zealand) और गुजरात टाइटनस (Gujarat Titans) के दिग्गज तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के फाइनल मैच में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी. उन्होंने 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी.
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 157 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी की थी. यह किसी भी पेसर द्वारा आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद थी, लेकिन अब यह कीर्तिमान लॉकी के नाम दर्ज हो गया है.
इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 156.2 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी थी.
यह भी पढ़ें: IPL 2022: टॉप परफ़ॉर्मर्स पर एक नज़र, जोस बटलर के पास है ऑरेंज कैप
आईपीएल इतिहास की टॉप-5 सबसे तेज गेंदों पर एक नज़र:
लॉकी फर्ग्यूसन – 157.3 KM/HR, (IPL 2022)
उमरान मलिक – 157 KM/HR, (IPL 2022)
एनरिक नोर्खिया – 156.2 KM/HR, (IPL 2020)
उमरान मलिक – 156 KM/HR, (IPL 2022)
एनरिक नोर्खिया – 155.2 KM/HR, (IPL 2020)
एनरिक नोर्खिया – 154.7 KM/HR, (IPL 2020)