मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 56वें मुकाबले में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 52 रनों से हरा दिया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए. ये इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं.
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में छठी बार गोल्डन डक का शिकार बने कोहली, देखिए किन-किन गेंदबाजों ने किया आउट
देखिए, टॉप-5 गेंदबाज, जिन्होंने इस सीजन की है सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी:
क्रमांक | गेंदबाज | बनाम | ओवर | रन | विकेट | बेस्ट | मेडेन | इकॉनमी |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4.0 | 10 | 5 | 5-10 | 1 | 2.50 |
2 | वानिंदु हसरंगा | सनराइजर्स हैदराबाद | 4.0 | 18 | 5 | 5-18 | 1 | 4.50 |
3 | उमरान मलिक | गुजरात टाइटंस | 4.0 | 25 | 5 | 5-25 | – | 6.25 |
4 | युजवेंद्र चहल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4.0 | 40 | 5 | 5-40 | – | 10.00 |
5 | आंद्रे रसेल | गुजरात टाइटंस | 1.0 | 5 | 4 | 4-5 | – | 5.00 |