Video- अपने ही फैंस पर आग बबूला हुए विराट कोहली, जानिए वजह

टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच के लिए नेट्स पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं। मगर विराट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे ट्रेनिंग सेशन के दौरान फैंस को फटकार लगाते हुए दिखाई रहे हैं।

दरअसल, विराट जब नेट्स में अभ्यास कर रहे थे तो पीछे से कुछ फैंस शोर मचाने लगे, जिस वजह से कोहली अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान नहीं लगा पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने परेशान होकर प्रशंसकों को तेज आवाज में चीयर करने के लिए मना किया।

33 साल के विराट फैंस को कहते हैं, “यार प्रैक्टिस के टाइम ना बोलो मत। डिस्ट्रैक्शन होती है।” हालांकि, उनकी यह अपील फैंस नहीं मानते हैं और लगातार शोर मचाते हैं।

भारत-पाक मैच में टूट जाएंगे 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड – Video

YouTube video

गौरतलब है कि भारत को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 विश्व कप 2021 पाकिस्तान के हाथों 10 विकट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद होगी की नीली जर्सी वाली टीम इस बार बाबर आज़म की सेना से हिसाब चुकता अवश्य करेगी।

Q. विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कितने शतक लगाए हैं?

A. 71

Leave a comment