टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और महान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को फैंस ने क्रिकेट मैदान पर कई बार धमाल मचाते हुए देखा है। मगर अब इन दोनों धाकड़ खिलाड़ियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे मैदान से दूर डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, यह वीडियो हार्दिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन पर लिखा, “हमारे जाम और हमारे मूव्स, क्या रात है।”
वीडियो की शुरुआत बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘गंदी बात’ से होती है, जिसमें माही और पांड्या अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाने पर भी दोनों का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिलता है। वीडियो में रैपर बादशाह भी नजर आते हैं, जो पार्टी में चार चांद लगा देते हैं।
हार्दिक द्वारा पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों में यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया है और फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अब तक इस वीडियो पर लगभग 10 लाख लाइक और 10 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।
Q. हार्दिक पांड्या की उम्र कितनी है?
A. 29 वर्ष।