बांग्लादेश में 1 से 15 अक्टूबर तक महिला एशिया कप 2022 (Women’s Asia Cup) खेला जाएगा। इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) नीली जर्सी वाली टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) उनकी डिप्टी होंगी। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुई खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स की भी टीम में वापसी हुई है।
महिला एशिया कप 2022 राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें 7 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत को अपना पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। इसके बाद वे 3 अक्टूबर को मलेशिया और 4 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेंगे। वहीं, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और भारत का आमना सामना 7 अक्टूबर को होगा।
महिला एशिया कप 2022 का तय कार्यक्रम इस प्रकार है (सौजन्य से क्रिकट्रैकर) –
महिला एशिया कप 2022 के लिए चयनित भारतीय टीम इस प्रकार है –
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा , शैफाली वर्मा , जेमिमा रोड्रिग्स, सबभिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेट-कीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमालथा, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और, किरण नवगीरे।
महिला एशिया कप 2022 के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी –
तानिया भाटिया, सिमरन दिल बहादुर
Q. पुरुष एशिया कप 2022 किस देश ने जीता?
A. श्रीलंका