मुंबई (Mumbai) और असम (Assam) के बीच जारी रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के बल्ले से जमकर रनों की बरसात हुई। मैच के पहले दिन दोहरा शतक जड़ने वाले पृथ्वी ने दूसरे दिन अपना तिहरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 326 गेंदों में 300 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पहला तिहरा शतक है। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 202 रन था।
23 साल के पृथ्वी शॉ ने इस मुकाबले में 49 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 379 रन बनाए। अपनी इस पारी की बदौलत उन्होंने कई कीर्तिमान ध्वस्त किए, तो कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शॉ पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ा है।
इसके अलावा पृथ्वी रणजी ट्रॉफी के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उसने आगे भाऊसाहेब बाबासाहेब निम्बालकर हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के 1948-49 सत्र में नाबाद 443 रन बनाए थे।
असम के खिलाफ मुकाबले से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा था। उन्होंने मुंबई के लिए 7 पारियों में केवल 160 रन बनाए थे। मगर अब अपनी इस तूफानी पारी से उन्होंने सारी कसर पूरी कर दी है। पृथ्वी के फर्स्ट क्लास करियर की बार करें, तो उन्होंने 41 मुकाबलों में 12 शतकों और 15 अर्धशतकों की मदद से 3300 से अधिक रन बनाए हैं।
दुनिया के सबसे बेवकूफ कप्तान हैं रोहित – VIDEO
4 अक्टूबर 2018 (बनाम वेस्टइंडीज)