इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) समाप्त होने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। वे रांची में अपने करीबियों के साथ समय बिता रहे हैं। क्रिकेट के मैदान से बाहर धोनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों को महीनों इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि वे सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल नहीं करते हैं। मगर आईपीएल 2023 के बाद धोनी की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिनमें वे एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट तस्वीर में माही को अपने भाई और दोस्तों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। धोनी ने एक बार फिर सफेद दाढ़ी बढ़ा ली है और ऐसा लगता है कि वह अपने कृषि जीवन का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, इस बार धोनी की तस्वीर से ज्यादा उनका ड्रेस कोड चर्चा में है।
41 साल के धोनी ने काले रंग की ड्रेस पहनी है, जिनमें नारंगी, पीले और हरे रंग के डिजाइन बने हुए हैं। साथ में उन्होंने सफ़ेद रंग के स्नीकर पहने हुए हैं। फैंस का कहना है कि धोनी अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से फैशन टिप्स ले रहे हैं, क्योंकि वे भी कुछ इसी तरह के रंग – बिरंगे कपड़े पहनते हैं।
यहां देखिए फैंस की प्रतिक्रियाएं –