शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 48वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने गुजरात टाइटंस (GT) की टीम होगी. अगर मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो, अभी तक गुजरात टाइटंस ने 9 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि उन्हें 3 में हार का सामना करना पड़ा है और यह टीम अंक तालिका में 12 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद है.
यह भी पढ़ें | Dinesh Karthik is the most irritating person: Rohit Sharma
वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैचों में पांच में जीत का स्वाद चखा है, जबकि उन्हें 4 में हार मिली है, चौथे स्थान पर बने हुए हैं.
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस की चुनौती से पार पाने में कामयाब होगी या नहीं, या फिर गुजरात इस मैच को जीतकर प्ले ऑफ के लिए अपनी जगह को और पुख्ता कर लेगी.
IPL 2023 अंक तालिका
TEAMS | P | W | L | L | POINTS | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.532 |
LSG | 10 | 5 | 4 | 0 | 11 | +0.639 |
CSK | 10 | 5 | 4 | 0 | 11 | +0.329 |
RR | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | +0.800 |
RCB | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.030 |
MI | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.373 |
PBKS | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.472 |
KKR | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | -0.103 |
SRH | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -0.540 |
DC | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -0.768 |
यह भी पढ़ें | टीम इंडिया को मिला जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने की जमकर तारीफ