भारतीय (India) अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इंग्लैंड (England) को पटखनी देकर आईसीसी अंडर 19 विमेंस टी20 विश्व कप (ICC U19 WT20 World Cup) जीत लिया। मगर नीली जर्सी वाली टीम की कप्तान शेफाली वर्मा (Shafali Verma) अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद एक बड़ी चूक कर बैठीं और उनसे अनजाने में देश का अपमान हो गया।
दरअसल, जैसे ही भारतीय टीम ने पोचेफस्ट्रूम के मैदान पर इंग्लैंड की अंडर 19 विमेंस टीम के खिलाफ फाइनल मैच में विनिंग रन बनाए, तो सभी भारतीय खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए मैदान पर जा पहुंचीं। कप्तान शेफाली भी डगआउट में नहीं रुकी और देश का तिरंगा झंडा लेकर पिच की ओर दौड़ पड़ीं। मगर इसी दौरान उनके एक बड़ी चूक हो गई।
19 साल की शेफाली तिरंगे को उल्टा पकड़कर लेकर मैदान पर दौड़ीं। आमतौर पर तिरंगे में ऊपर केसरिया रंग होता है, लेकिन शेफाली ने हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे की ओर करके झंडा पकड़ा था। इस तरह अनजाने में उनसे देश का अपमान हो गया। इस वाकिये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच की बात करें, तो भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। इंग्लिश बल्लेबाज 17.1 ओवर में 68 रन बनाकर ढेर हो गए। जवाब में भारतीय खिलाड़ियों ने 14 ओवर में महज 3 विकेट गवांकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
बुमराह और जडेजा की वापसी ने बढ़ाई भारत की टेंशन – VIDEO
दक्षिण अफ्रीका