WWE के सुपरस्टार डेनियल ब्रायन अब रिंग में अपने फैंस का ज़्यादा मनोरंजन नहीं कर पाएंगे। ख़बरों के मुताबिक सितम्बर के महीने में डेनियल ब्रायन का WWE के साथ अनुबंध समाप्त होने वाला है। लेकिन खबर यह भी है कि आगामी पे-पर-व्यू में डेनियल ब्रायन बिग केस के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे।
कुछ समय पहले तक डेनियल ब्रायन के फैंस के लिए यह बात चर्चा का विषय बनी थी कि डेनियल “मनी इन द बैंक” में किसके खिलाफ भिड़ेंगे।
चोट लगने के कारण काफी समय तक रिंग से दूर रहे डेनियल ब्रायन को लेकर WWE ने बड़ी योजना तैयार की है। डेनियल ब्रायन को दोबारा चोट ना लगे। इसलिए WWE ने ऐसी स्टोरीलाइन से उन्हें दूर रखा है।
गौरतलब है कि डेनियल ब्रायन अभी चोट से उभरे हैं और लैडर मैच के दौरान चोट लगने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। इसलिए WWE ने उनकी भलाई के लिए यह फैसला लिया है।