विराट के 100वें टेस्ट पर मैदान में पहुंचीं पत्नी अनुष्का शर्मा.

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का यह 100वां मैच है।

विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

विराट के 100वें मैच में भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें खास टोपी दी। इस खास टोपी पर 100 लिखा हुआ था।

इस मौके पर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान में मौजूद रहीं। उनके भाई भी इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद थे। 

जब विराट का सम्मान किया जा रहा था तब अनुष्का भी मैदान पर मौजूद थीं। अनुष्का अधिकतर मौकों पर विराट के साथ रही हैं और उनका हौसला बढ़ाया है। इस खास मौके पर भी अनुष्का उनके साथ थीं।