एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने रुतुराज गायकवाड़

by Rahul karki

गायकवाड़ ने सोमवार को यूपी के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में यह रिकॉर्ड बनाया है।

बाएं हाथ के ऑफ स्पिनर शिवा सिंह को 49वें ओवर में गायकवाड़ ने 7 छक्कों की मदद से 43  रन जड़े।

गायकवाड़ ने नाबाद 220(159) रन की पारी खेली।

गायकवाड़ ने लिस्ट ए मैच में हर्शल गिब्स का एक ओवर में सर्वाधिक छक्के (6) लगाने का रिकॉर्ड  तोड़ा है।

साथ ही गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट के एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप पहले स्थान पर आ गए हैं।