आईपीएल 2023 में मैच नंबर 25 तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियां

BY RAHUL KARKI

फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की जोड़ी ने आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने बढ़िया साझेदारी करते हुए अब तक 336 रन बनाए हैं।

वहीं, इस सूची में दूसरे स्थान पर फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी है।

दोनों ने मिलकर आईपीएल 2023 में 241 रन जोड़ लिए हैं।

तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियन के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन हैं।

रोहित और ईशान की जोड़ी ने पांच मुकाबलों में 226 रन बनाए हैं।

चौथे स्थान गुजरात टाइटंस के लिए 202 रन बनाने वाली शुभमन गिल और साईं सुदर्शन को जोड़ी है।

इस खास सूची में पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल हैं।

दोनों धाकड़ खिलाड़ियों ने अब तक 196 रन जोड़े हैं।