भारत विश्व का इकलौता ऐसा देश है, जिसमें प्रतिभावान और कुशल लोगों की संख्या लाखों-करोड़ों में रहती है. भारत में कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं. हमारे देश का राष्ट्रिय खेल भले ही हॉकी है. मगर यहां क्रिकेट को सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है.
भारत में क्रिकेट को हमेशा धर्म की तरह पूजा जाता है, वहीं टेनिस, फुटबॉल जैसे अन्य बड़े खेलों को लेकर इतना तवज्जो नहीं दिया जाता। भारत में क्रिकेट का मतलब धर्म है. 11 खिलाड़ी, जो देवता समान समझे जाते हैं, वहीं फैंस भक्त माने जाते हैं.
वर्तमान में क्रिकेट में जैसे विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन आदि टीम इण्डिया के आक्रषण का केंद्र बने हैं, वहीं टेनिस में लिएंडर पेस, सानिया मिर्ज़ा आदि जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करने में व्यस्त हैं.
इनके अलावा कई और दिग्गज खिलाड़ी भारत के टेनिस विभाग को संभाल रहे हैं और कुछ संभाल चुके हैं. अब हम भारत के अब तक के टॉप -10 टेनिस खिलाड़ियों पर प्रकाश डालेंगे।
देखिए यह वीडियो:
