ईरान के स्टार कबड्डी प्लेयर फैज़ल अत्राचली ने प्रो कबड्डी लीग में उस समय इतिहास रच दिया जब मुंबई में चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में ‘यू मुंबा’ टीम ने अत्राचली को 1 करोड़ रूपये में खरीदा। अत्राचली प्रो कबड्डी लीग में पहले करोड़पति खिलाड़ी बन गए हैं.

आपको बता दें कि फैजल अत्राचली एक जबरदस्त डिफेंडर है। मैदान पर वो हमेशा चौकन्ने रहते हैं. पिछले सीजन में गुजरात फार्च्यून टीम का हिस्सा रहे अत्राचली कीचड़ में प्रैक्टिस किया करते थे।

उन्होंने यू मुंबा टीम की तरफ से पहली बार प्रो-कबड्डी लीग में हिस्सा लिया था। इसके अलावा अत्राचली पटना पायरेट्स के लिए भी खेल चुके हैं। इतना ही नहीं वो फारसी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवी भाषा में भी बात करते हैं।

उनकी फिटनेस भी बहुत ज़बरदस्त है. मैदान में वो विपक्षियों को आसानी से छकाते हैं.

अत्राचली ईरान के गोरगान के रहने वाले हैं। अत्राचली अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भी अकसर छाए रहते हैं. ईरान में इस खेल के दौरान कबड्डी-कबड्डी नहीं बल्कि जोऊ-जोऊ बोला जाता है.

Leave a comment