रविवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से पराजित किया। डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद एमआई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में दिल्ली की टीम ने 10 गेंदे शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन का विशाल लक्ष्य हासिल किया। एक समय में डीसी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 104 रन था, लेकिन उसके बाद अक्षर पटेल (38*) और ललित यादव (48*) की जोड़ी ने 30 गेंदों पर 75 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी से मैच का रुख बदल दिया।
इससे पहले मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा (41), ईशान किशन (81*) और तिलक वर्मा (22) रनों की शानदार पारियां खेलीं। ईशान ने अपने तूफानी अर्धशतकीय पारी में 48 गेंदों पर 4 चौके छक्कों की नाबाद 81* बनाए। एमआई के लिए स्पिनर बासिल थाम्पी ने सर्वाधिक 3 रन बनाए और मुरुगन अश्विन ने 2 विकेट लिए, जबकि मिल्स ने 1 विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की इस धमाकेदार जीत के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। आइए अब नज़र डालते हैं इस मैच की टॉप-10 मीम्स पर। देखिए: