इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां संस्करण अपने आखिरी पढ़ाव पर है. इस बीच फैंस को कई शानदार मैच देखने को मिले. कभी बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मनोरंजित किया तो कभी गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षियों को परेशान किया.
अगर सर्वाधिक शतक की बात करें तो इस सीजन अब तक 5 शतक लग चुके हैं, जहां 3 सेंचुरी जोस बटलर (Jos Buttler) ने जड़ी हैं. वहीं, 2 शतक केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से निकले हैं, जबकि 1 शतक क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) के नाम है. इतना ही नहीं, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (140*) भी बनाया.
यह भी पढ़ें | IPL 2022: BCCI ने प्ले-ऑफ मुकाबलों का कार्यक्रम किया जारी, अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल
अब हम इस संस्करण के टॉप-6 व्यक्तिगत स्कोर पर नजर डालते हैं, देखिए:
क्रम | बल्लेबाज | रन | गेंद | स्ट्राइक रेट | बनाम | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|---|---|
क्विंटन डी कॉक | 140* | 70 | 200.00 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 10 | |
जोस बटलर | 116 | 65 | 178.46 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 9 | |
केएल राहुल | 103 | 60 | 171.67 | मुंबई इंडियंस | 9 | 5 | |
जोस बटलर | 103 | 61 | 168.85 | कोलकता नाइट राइडर्स | 9 | 5 | |
केएल राहुल | 103 | 62 | 166.13 | मुंबई इंडियंस | 12 | 4 | |
जोस बटलर | 100 | 68 | 147.06 | मुंबई इंडियंस | 11 | 5 |
यह भी पढ़ें | IPL इतिहास के 10 दिलचस्प रिकॉर्ड पर एक नज़र