आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज आपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में टीम की नजरें सीजन की पहली जीत पर होगी। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस की टीम में दो बदलाव हैं। ब्रेविस और उनादकट की जगह टिम डेविड और कुमार कार्तिकेय को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इस प्रकार है:
रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, ऋतिक शौक़ीन, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इस प्रकार है:
जॉस बटलर, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन, शिमरॉन हेटमायर,डैरिल मिचेल रियान पराग, आर अश्विन, कुलदीप सेन, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट