मैकलेरिन रेनॉल्ट के ड्राइवर फर्नांडो अलोंसो को उस समय करारा झटका लगा, जब वो अपने 300वें फॉर्मूला वन रेस को जाइल्स विलेनेयूव सर्किट पर पूरा करने में असफल रहे।

रविवार को कनाडियन ग्रांड प्रिक्स के दौरान फर्नांडो अलोंसो 43 लैप पूरे करने के बाद ही गेराज की ओर वापस लौट गए। रिपोर्ट्स के अनुसार कार के इंजन में खराबी होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। यह आठवां ऐसा मौका था, जब दो बार के विश्व चैम्पियन अलोंसो जाइल्स विलेनेयूव सर्किट पर रेस को पूरा नहीं कर पाए।

फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियनशिप की सूची में 7वें स्थान पर काबिज़ फर्नांडो अलोंसो ने इससे पहले यह नहीं सोचा होगा कि वो अपनी 300वीं रेस को पूरा नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं 300वीं रेस जीतकर धूमधाम से जश्न मनाने की भी उनकी कोशिश रही होगी, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हुआ।

अब फर्नांडो अलोंसो की कोशिश 16 और 17 जून को ले मांस में होने वाली फॉर्मूला वन रेस में इतिहास रचने की होगी।

फर्नांडो अलोंसो ने एक इंटरव्यू में कहा, “ले मांस में हम इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। हम यहां कभी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं। इस बार हम इसे बदलने को बेताब हैं।”

Leave a comment