फीफा विश्वकप 2018 से पहले फुटबॉल के अंतिम चरण के अभ्यास मैच में पुर्तगाल की मजबूत टीम ने अल्जीरिया को 3 -0 से पटखनी दी। पुतर्गाली टीम के स्टार स्ट्राइकर गोन्कालो गुइडेस ने बेहतरीन खेल का नमूना पेश करते हुए अपनी टीम की तरफ से 2 गोल दागे और विश्वकप के मैच में प्लेइंग इलेवन के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया।

अभ्यास मैच में अपनी टीम की इस धमाकेदार जीत के बाद पुर्तगाली कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी खुश नज़र आए। इतना ही नहीं पुर्तगाल की उम्मीदें भी अपने कप्तान पर निर्भर हैं। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस बात को भली-भांती जानते हैं कि आगामी फीफा विश्वकप में उनकी टीम के लिए राह आसान नहीं होने वाली और विपक्षियों के खिलाफ जीत के लिए उन्हें संघर्ष करना होगा। रोनाल्डो ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर में 81 गोल दागे हैं।

फीफा रैंकिंग में पुर्तगाल की टीम चौथे स्थान पर बनी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल टीम अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने की कोशिश करेगी। पुर्तगाल को विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को स्पेन के खिलाफ करनी है।

Leave a comment