Overview:
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम का सामना 5 फरवरी को फाइनल में आरसीबी से होगा.
दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के काउंट डाउन के बीच महिला प्रीमियर लीग अपने आखिरी पड़ाव पर खड़ी है, जहां मंगलवार को एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच हाई वॉल्टेज टक्कर होने जा रही है और इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहने वाली एश्ले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स पहली बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के कैपिटल्स की नजरें लगातार चौथी बार खिताबी जंग में उतरने पर नजरें होंगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स का WPLरिकॉर्ड
विमेंस प्रीमियर लीग के 2023 से शुरु हुए सफर में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली है. दोनों ही टीमों के बीच इस हाई वॉल्टेज टी20 लीग में अब तक 8 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा इस सीजन से पहले भारी रहा था. लेकिन गुजरात जायंट्स ने इस सत्र के दिल्ली से दोनों मैच में जीत हासिल कर 4-4 से बराबरी कर ली है.
लीग राउंड में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
WPL 2026 का रोमांच 9 जनवरी से शुरू होने के बाद इस सीजन जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. इस दौरान गुजरात जायंट्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस टीम ने लीग राउंड में 8 में से 5 मैच में जीत हासिल कर दूसरे स्थान के साथ प्लेऑफ का रास्ता साफ किया. वहीं दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत में थोड़ा लड़खड़ाया, लेकिन फिर आखिर में 8 में से 4 मैच जीतकर एलिमिनेटर मैच में स्थान सुरक्षित किया, लेकिन दोनों टीमों के बीच इस सीजन आपसी टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स को मुंह की खानी पड़ी है.
कब और कहां होगा दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात जायंट्स मुकाबला
WPL 2026 में 3 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम को 7.30 बजे से होगी, वहीं इस मैच के लिए 7 बजे टॉस उछाला जाएगा.
कोटांबी स्टेडियम – वडोदरा और स्टेडियम की मुख्य जानकारी
गुजरात के शहर वडोदरा शहर में कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम स्थित है. इसे बनाने का काम 2015 में गुजरात सरकार और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एक समझौता होने के बाद शुरू किया गया. इसमें 200 करोड़ रूपये के बजट के साथ कोटांबी गांव में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा गया और काम शुरू किया. 29 एकड़ की जमीन पर बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य अमित पारिख और प्रणव अमीन के की देखरेख में स्टेडियम का कार्य पूर्ण होने के बाद 2024 में भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला मैच खेला गया. 40 हजार की दर्शक क्षमता विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण का रोमांच छाया हुआ है.
वडोदरा की पिच रिपोर्ट
वडोदरा के कोटांबी में स्थित स्टेडियम की सरफेस को आमतौर पर रनों की बारिश वाला माना जाता था, जहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती और शॉट्स खेले जाते थे, लेकिन इस विमेंस प्रीमियर लीग के सत्र में पिच का स्वभाव पूरी तरह से अलग नजर आया है. यहां शुरुआत में मध्यम गति की गेंदबाज अपनी गेंदबाजी में मिश्रण से फायदा उठा रही है, तो वहीं स्पिनर्स को भी अच्छा टर्न प्रदान हो रहा है. इस विकेट पर 160 का स्कोर काफी अच्छा माना जा सकता है। यहां एलिमिनेटर मैच में टॉस जीतने वाली टीम विकेट के मिजाज का ध्यान रखते हुए पहले बल्लेबाजी कर सकती है.
मौसम का हाल
3 फरवरी, मंगलवार को WPL 2026 का एलिमिनेटर मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स खेला जाएगा है. इस मैच के दिन वडोदरा के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के अनुसार इस दिन 32 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 19 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है.
दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेट कीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाना काप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, एलेना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि
गुजरात जायंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वारहम, भारती फुलमाली, कनिका आहुजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह
कहां देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबला
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है. ऐसे में सभी मैच इसी प्लेटफॉर्म पर देखे जाएंगे. 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच का मजा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठाया जा सकता है, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप/वेबसाइट पर ले सकते हैं.
दोनों टीमों के स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजाना काप, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, टिटास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहुजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वारेहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डानी वाट हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स: पिच किस टीम के लिए फायदेमंद?
कोटांबी की विकेट इस WPL सीजन में जो रवैया दिखा रही है, उससे तो किसी मैच में किसी टीम के लिए फायदेमंद जैसी बात नहीं कही जा सकती है. यहां गेंदबाजी में वैराइटी और धीमी गति की गेंदबाजों को मदद मिली है. इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच में जिस टीम के गेंदबाजों की लाइन-लैंथ सटीक रहेगी उस टीम का पलड़ा भारी माना जा सकता है.
FAQs – वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा की पिच रिपोर्ट क्या है?
वडोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में विमेंस प्रीमियर लीग के इस चौथे सीजन का कारवां लगातार जारी है. यहां पर दूसरे चरण के दौरान सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. जिसमें गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है. यहां पर धीरे-धीरे पिच का मिजाज भी धीमा होता गया और इसी वजह से धीमें गेंदबाजों को भरपूर फायदा मिला. ऐसे में एक बार फिर से गेंद और बल्ले से कड़ी जंग देखने को मिल सकती है.
WPL में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स महिला का H2H रिकॉर्ड क्या है?
H2H रिकॉर्ड में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच WPL के सफर में 8 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच में जीत दर्ज की है. वहीं गुजरात टाइटंस ने भी 4 मैच अपने नाम किए हैं.
