RCB Playing 11
RCB Playing 11

RCB की मजबूत प्लेइंग-11 आई सामने

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईपीएल 2026 के आगाज से पहले RCB की प्लेइंग-11 का चुनाव किया है. उन्होंने कोहली का ओपनिंग पार्टनर जैकब बेथेल को बनाया है. वहीं, शुरुआती मैचों में जोश हेजलवुड की गैर-मौजूदगी को देखते हुए नुवान तुषारा को उनके विकल्प के तौर पर चुना है.

दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने 28 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2026 के लिए आरसीबी की मजबूत प्लेइंग 11 चुनी है. टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले अपने प्रमुख प्लेयर्स को रिटेन कर लिया था. वेंकटेश अय्यर और जैकब डफी जैसे कई खिलाड़ी टीम के स्कवॉड में शामिल किए गए हैं. टीम में मौजूद कई खिलाड़ी मौजूदा समय में काफी शानदार फॉर्म में हैं.

वसीम जाफर ने चुनी RCB की धाकड़ प्लेइंग-11

वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके IPL 2026 के लिए RCB की मजबूत प्लेइंग 11 के बारे में बताया. उन्होंने फिल सॉल्ट के बजाय युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को विराट कोहली का ओपनिंग पार्टनर चुना है.

बेथेल ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के विरुद्ध जबरदस्त शतकीय पारी खेली थी. जाफर ने सॉल्ट को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है, क्योंकि वह मौजूदा समय में फॉर्म में नहीं हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जाफर ने अपनी इस टीम में कप्तान रजत पाटीदार को नंबर 3 पर रखा है. इसके बाद नंबर 4 पर केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को जगह दी गई है. जाफर ने टॉप ऑर्डर में ‘लेफ्ट-राइट’ कॉम्बिनेशन बनाए रखने पर खास जोर दिया है. नंबर 5 पर उन्होंने टिम डेविड को चुना है. वहीं, फिनिशर की भूमिका जितेश शर्मा को सौंपी गई है.

ऑलराउंडर के तौर पर जाफर ने रोमारियो शेफर्ड को प्लेइंग 11 में जगह दी है, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके साथ क्रुणाल पांड्या को भी मौका मिला है, जिन्होंने RCB को उसका पहला IPL खिताब दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, गेंदबाजी विभाग में जाफर ने भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और यश दयाल को अंतिम 11 में रखा है. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जाफर ने सुयश शर्मा को चुना है.

वसीम जाफर द्वारा चुनी गई RCB की प्लेइंग-11

विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा