IPL 2026 में धमाल मचाएंगे 'विराट कोहली'
RCB के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रैक्टिस सेशन का खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त हिट्स लगाते नजर आ रहे हैं.
दिल्ली: स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL 2026 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में किंग कोहली कई जबरदस्त शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि कोहली आईपीएल के आगामी सीजन में भी RCB की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से पहले अपने स्टार प्लेयर को 21 करोड़ में रिटेन कर लिया था. कोहली आरसीबी के लिए आईपीएल का 19वां सीजन खेलने की तैयारी में जुट गए हैं.
IPL 2026 की तैयारी में जुटे विराट कोहली
कोहली ने अपने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में दाएं हाथ का ये बल्लेबाज शानदार टाइमिंग के साथ कई जबरदस्त हिट्स लगाते हुए नजर आ रहा है.
वीडियो देखने से पता चल रहा है कि कोहली IPL 2026 में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फैंस कोहली के इस वीडियो पर जबरदस्त प्यार लुटा रहे हैं. वे उन्हें मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं.
विराट कोहली का आईपीएल करियर
बता दें कि कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 267 मुकाबले खेले हैं और 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. कोहली ने ये रन 132 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.
28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026
गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि आईपीएल के 19वें सीजन का फाइनल 31 मई को खेला जाना है. 12 मार्च तक टूर्नामेंट के पहले 20 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है.
