Virat Kohli Picks Chris Gayle as number 1 opening batter in t20
Virat Kohli Picks Chris Gayle as number 1 opening batter in t20

विराट कोहली ने नंबर-1 टी20 बैटर का किया चयन

विराट कोहली ने रोहित शर्मा, वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को नजरअंदाज करते हुए, वेस्ट इंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को टी20 फॉर्मेट का नंबर-1 बल्लेबाज चुना है.

दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप को खत्म हुए एक सप्ताह हो गया है और अब फैंस को IPL 2026 का बेसब्री से इंतजार है, जिसका आगाज 13 दिनों बाद होने वाला है. इस मेगा इवेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सभी टीमों ने अपने-अपने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए हैं. इसी बीच दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 ओपनर बल्लेबाज के नाम बताया है.

किंग कोहली भी IPL के आगामी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ट्रेनिंग सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह जबरदस्त हिट्स लगाते नजर आए थे. इसी बीच कोहली ने टी20 फॉर्मेट के अपने पसंदीदा ओपनर का नाम बताया है.

दरअसल, कोहली ने ये चुनाव RCB के रेपिड फायर सेगमेंट के दौरान किया. इसमें कोहली को दो नामों में से किसी खिलाड़ी को चुनना होता है. फ्रेंचाइजी ने इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

कोहली ने किसे चुना T20 फॉर्मेट का नंबर-1 ओपनिंग बल्लेबाज?

वीडियो की शुरुआत में RCB के पूर्व कप्तान कोहली को एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नरेन में से किसी एक को चुनना होता है. इसमें वह नरेन को चुनते हैं. हेड और गिलक्रिस्ट में से भी वह गिलक्रिस्ट के नाम पर कायम रहते हैं. इसके बाद इसमें वीरेंदर सहवाग को जोड़ा जाता है और इस बाद कोहली पूर्व भारतीय ओपनर सहवाग के चुनना पसंद करते हैं.

इसके बाद कोहली साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, शेन वॉटसन, शिखर धवन, फाफ डू प्लेसी, ब्रैंडन मैकुलम और सचिन तेंदुलकर में से भी सहवाग को ही नंबर-1 टी20 बैटर चुने हैं. फिर कोहली को सहवाग और रोहित शर्मा में से किसी एक को चुनने को कहा जाता है, इस बार किंग कोहली रोहित के नाम का चयन करते हैं. अंतिम में कोहली के सामने रोहित और क्रिस गेल में से किसी एक को चुनने की चुनौती रखी जाती है और वह लीजेंड गेल को टी20 का नंबर-1 ओपनिंग बल्लेबाज चुन लेते हैं.

गेल और विराट कोहली का है पुराना नाता

कोहली और गेल का काफी पुराना नाता है. दोनों आईपीएल में RCB के लिए काफी समय तक साथ खेले हैं. गेल ने आरसीबी की तरफ से 7 सीजन खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 85 मैच खेले, जिसमें 43.32 की औसत से 3163 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 19 अर्धशतक निकले.