कोहली ने RCB के कैंप को किया ज्वाइन
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. वह आईपीएल 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं. आज सुबह कोहली बेंगलुरु में लैंड हुए और RCB के कैंप को ज्वाइन किया.
दिल्ली: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली IPL 2026 में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं. उन्होंने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ज्वाइन कर लिया है, जो आगामी सीजन में अपना टाइटल बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
IPL 2025 में RCB ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टाइटल पर कब्जा जमाया था और उसमें कोहली का सबसे अहम योगदान रहा था. उन्होंने 144.71 के स्ट्राइक रेट और 54.71 के शानदार औसत से कुल 657 रन बनाए थे, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल थे.
टॉप ऑर्डर में कोहली द्वारा निरंतर रन बनाने की वजह से टीम आईपीएल में 18 सालों बाद पहली बार चैंपियन बनने में कामयाब हो पाई.
विराट कोहली ने RCB के कैंप को किया ज्वाइन
सोशल मीडिया पर किंग कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कड़ी सुरक्षा के बीच बेंगलुरु के एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कोहली काफी कूल अंदाज में नजर आए. उनके टीम से जुड़ने के बाद RCB के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं.
कोहली ने कई दिनों पहले से ही IPL 2026 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में लंदन से उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान जबरदस्त हिट्स लगाते हुए नजर आए थे. कोहली टेस्ट और टी20 अन्तर्राष्ट्रीय फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. वो आईपीएल में ही टी20 मैच खेलते नजर आते हैं. यही वजह है कि फैंस कोहली को IPL में खेलते देखने के लिए अब पहले से ज्यादा बेसब्र रहते हैं.
कोहली का मौजूदा फॉर्म है शानदार
37 वर्षीय कोहली का मौजूदा फॉर्म काफी जबरदस्त है. हाल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में कोहली ने कमाल की पारियां खेलीं थी. प्रोटियाज टीम के खिलाफ खेले तीन मैचों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जमाया था. वहीं, न्यूजीलैंड के विरुद्ध किंग कोहली ने तीन मुकाबलों में 240 रन बनाए थे.
RCB का पहला मैच कब है?
IPL 2026 के पहले मैच के दौरान RCB की टीम एक्शन में दिखेगी. उसके सामने SRH की टीम होगी. यह मैच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
