IPL Trophy
IPL Trophy

गुजरात टाइटंस के स्टाफ में एक और नई एंट्री हुई है.

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के आगाज से पहले विजय दहिया को अपना सहायक कोच बनाया है. इससे पहले टीम ने मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया था.

दिल्ली: गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई है. फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में नए-नए बदलाव कर रही है. हाल ही में GT ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को अपना नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था. अब फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच की जिम्मेदारी थमाई है.

बता दें कि दहिया ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 19 वनडे और दो टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 214 रन बनाए. कोचिंग की दुनिया में आने से पहले, दिल्ली की टीम के साथ उनका घरेलू क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा. उन्होंने 2007-08 में अपनी कप्तानी में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था.

विजय दहिया इन दो टीमों के रह चुके हैं सहायक कोच

GT के सहायक कोच बनने से पहले दहिया आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में भी सहायक कोच की भूमिका में नजर आ चुके हैं. अब दहिया गुजरात की टीम में आशीष नेहरा, हेडन और पार्थिव पटेल जैसे पूर्व खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करेंगे. उनके आने से गुजरात का कोचिंग स्टाफ और मजबूत हो गया है.

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का पहला मैच कब है?

बता दें कि IPL 2026 में में गुजरात की टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी. इसके बाद, GT अपने अगले तीन मैच राजस्थान रॉयल्स (4 अप्रैल), दिल्ली कैपिटल्स (8 अप्रैल) और लखनऊ सुपर जायंट्स (12 अप्रैल) के विरुद्ध खेलेगी. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम अपना दूसरा टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.