Vaibhav Sooryavanshi gets 50 Lakhs Cheque and Tata Car
Vaibhav Sooryavanshi gets 50 Lakhs Cheque and Tata Car

वैभव सूर्यवंशी हुए मालामाल

अपने शानदार खेल के लिए फेमस वैभव सूर्यवंशी को इनाम में 50 लाख रूपये मिले हैं. वहीं, IPL 2025 के इस स्टार प्लेयर को टाटा ने 'कर्व' गाड़ी गिफ्ट की है.

दिल्ली: 14 साल का वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में डेब्यू करने के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस मेगा इवेंट के बाद से सूर्यवंशी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे. हाल ही में उन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यवंशी ने फाइनल मैच इंग्लैंड के विरुद्ध धमाकेदार शतक लगाया था. सूर्यवंशी को अब अपनी मेहनत का फल मिलता नजर आ रहा है.

सूर्यवंशी को मिला 50 लाख का चेक और महंगी कार

बीते रविवार को 14 वर्षीय सूर्यवंशी को बिहार पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया है. उन्हें इनाम के तौर पर 50 लाख रूपये का चेक मिला है. सूर्यवंशी को ये चेक अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनवाने में अहम योगदान देने के लिए मिला है.

वहीं, आईपीएल के मौजूदा टाइटल स्पॉन्सर टाटा ने सूर्यवंशी को पिछले सीजन में टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करने के लिए कार गिफ्ट की है. ‘Curvv’ नाम के मॉडल की इस कार की मार्केट कीमत 9.66 लाख से 18.85 लाख रुपये तक है. सूर्यवंशी इस तोहफे को लेने के लिए टाटा के शोरूम में अपने परिवार के साथ पहुंचे थे.

IPL 2026 की तैयारी में जुटे सूर्यवंशी

आईपीएल के आगामी सत्र में सूर्यवंशी एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल में अपने करियर की छक्के से शुरुआत करने वाले, इस खिलाड़ी ने IPL 2026 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सूर्यवंशी ने राजस्थान की टीम को ज्वाइन कर लिया है और नेट सेशंस में हिस्सा ले रहे हैं.

गौरतबल हो कि आईपीएल के पिछले सीजन में सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 1 फिफ्टी शामिल थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा था.