Vaibhav Sooryavanshi and MS Dhoni
Vaibhav Sooryavanshi and MS Dhoni

राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच CSK के खिलाफ है

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलने के लिए उतरेंगे. उनके सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम होगी. इस टीम में उनके पूर्व कप्तान संजू सैमसन भी शामिल होंगे, जिसने सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में काफी कुछ सीखा था.

दिल्ली: विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. पहला मुकाबला RCB और SRH के बीच खेला जाना है, जो कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा. आईपीएल के आगामी सीजन में काफी सारे फैंस वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं.

पिछले सीजन में इस युवा खिलाड़ी ने सिर्फ 7 मैच खेलकर ही खूब वाहवाही बटोरी थी. कई फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा कि IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपना पहला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे? चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल.

CSK के खिलाफ सूर्यवंशी खेलेंगे पहला मैच

आईपीएल के पहले फेज के शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. पूरी उम्मीद है कि सूर्यवंशी को इस मुकाबले में RR की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा.

इन दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत गुवाहाटी में देखने को मिलेगी. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों के पुराने खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे.

संजू सैमसन जो पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हुआ करते थे, इस बार वह CSK की जर्सी में नजर आएंगे और RR के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं. वहीं, दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस बार राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिखेंगे, जो पहले CSK का हिस्सा होते थे.

वैभव सूर्यवंशी के IPL में आंकड़े

बाएं हाथ का 14 वर्षीय वैभव के आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 7 मैच खेले हैं और 36 की औसत से 252 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने ये रन 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल हैं. RR के फैंस को पूरी उम्मीद है कि IPL 2026 में भी सूर्यवंशी के बल्ले से कई बड़ी पारियां देखने को मिलेंगी. सूर्यवंशी इस बार आईपीएल में क्रिस गेल की 175 रन वाली सबसे पारी का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं.