UP senior umpire Manik Gupta died due to honey bee attack
UP senior umpire Manik Gupta died due to honey bee attack

Overview:

उन्नाव के शुक्लागंज में एक लोकल टूर्मानेंट के दौरान अंपायर पर मधुमक्खियों ने अटैक किया.

दिल्ली: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच पूरे शबाब पर है, क्रिकेट जगत की बेस्ट 20 टीमें इस महाकुंभ में खेल रही हैं और इनमें से 12 टीमों का सफर खत्म हो चला है और अब रोमांच सुपर-8 की तरफ बढ़ने लगा है, जहां इस वक्त पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं और इसी बीच भारत की धरती से ही एक हैरान करने वाली खबर ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. जहां एक अंपायर की मधुमक्खियों के अटैक से मौत हो गई है.

यूपी के उन्नाव में दर्दनाक घटना

घटना वर्ल्ड कप की नहीं बल्कि यूपी के उन्नाव जिले के एक लोकल टूर्नामेंट में घटित हुई है, जहां मैच के दौरान अंपायरिंग कर रहे कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर अंपायर 65 साल के माणिक गुप्ता मधुमक्खियों के हमले का शिकार बने और बड़े दर्दनाक तरीके से उन्हें दुनिया को अलविदा कहना पड़ा।

मधुमक्खियों के हमले से गई 65 साल के अंपायर की जान

उन्नाव जिले के शुक्लागंज इलाके में एक लोकल टूर्नामेंट में पैरामाउंट और वाईएमसीसी टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था. इस दौरान माणिक गुप्ता और जगदीश शर्मा अंपायरिंग कर रहे थे. उसी बीच अचानक ही सफेद कपड़े पहने अंपायर कर रहे दोनों अंपायर्स के पास मधुमक्खियों का झूंड आ गया और मंडराने लगा.

माणिक गुप्ता पर 10 मिनट तक मधुमक्खियों ने किया अटैक

इसी दौरान माणिक गुप्ता के शरीर पर 10 मिनट तक मधुमक्खियों ने जबरदस्त हमला कर दिया. उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया गया, इसी बीच कुछ खिलाड़ियों और बाकी लोगों को भी मधुमक्खियों ने घायल कर दिया. लेकिन अंपायर गुप्ता को बुरी तरह से डंक लगाए.

इसके बाद आनन-फानन में उन्हें शुक्लागंज के 2 निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बाद में डॉक्टर्स ने कानपुर ले जाने को कहा. वहां लाला लाजपत राय हॉस्पिटल जरूर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने माणिक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया.

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन चेयरमैन संजय कपूर ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जताया. उन्होंने इस पर कहा “केसीए के सीनियर अंपायर खेल के लिए समर्पित थे. केसीए परिवार हर दुख में शामिल है और दुखी परिवार के साथ खड़ा है. उनके परिवार को हर मुमकिन मदद दी जाएगी.”