2 batters got retied out in New Zealand Super Smash League
2 batters got retied out in New Zealand Super Smash League

मुख्य बिंदु:

न्यूजीलैंड सुपर स्मैश लीग में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और ओटागो के बीच खेला गया मैच रोमांचक टाई पर खत्म हुआ. ओटागो ने पहले 166 रन बनाए और जवाब में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स भी इतने ही रन बना पाई. मैच में नॉर्दर्न की पारी में दो बल्लेबाजों को रिटायर आउट किया गया जो टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ.

दिल्ली: न्यूजीलैंड सुपर स्मैश लीग में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और ओटागो के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक तरीके से टाई पर खत्म हुआ. दोनों टीमों ने आखिरी ओवर तक जीत के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में कोई भी टीम मैच नहीं जीत पाई.

ओटागो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 166 रन बनाए. इसके जवाब में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम भी पूरे ओवर खेलने के बाद 166 रन ही बना सकी. इस तरह मैच टाई हो गया.

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने दो बल्लेबाजों को किया रिटायर आउट

इस मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड भी देखने को मिला. नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम ने अपनी पारी में दो बल्लेबाजों को रिटायर आउट कराया. टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही पारी में दो बल्लेबाज रिटायर आउट हुए हों.

नॉर्दर्न के लिए केटाने क्लार्क और जो कार्टर ने ओपनिंग की, लेकिन दोनों अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए. इसके बाद ब्रेट हैम्पटन ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन वह भी तेजी से रन नहीं बना सके.

टाई हुआ मुकाबला

इसके बाद जीत रावल और जेवियर बेल क्रीज पर आए. दोनों बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की. रावल ने 28 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि बेल ने 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाए. रन गति कम होने के कारण दोनों को रिटायर आउट कर दिया गया.

बाद में कप्तान बेन पोमारे ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए. स्कॉट कुगलेइन ने 12 गेंदों में तेज 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. इसके बावजूद टीम जीत हासिल नहीं कर सकी और स्कोर 166 रन पर ही रुक गया.

इससे पहले ओटागो की ओर से मैक्स ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 42 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था. जैक बोएले ने 24 रन बनाए और जमाल टॉड ने 32 रन का योगदान दिया. इन बल्लेबाजों की बदौलत ओटागो की टीम 166 रन तक पहुंच पाई.

मैं एक खेल पत्रकार हूं, जिसे क्रिकेट से बेहद लगाव है. एंकरिंग, रिपोर्टिंग, कंटेंट...