Team India
Team India

भारत और आयरलैंड के बीच होगी टी20 सीरीज

आयरलैंड टीम के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल, जून में टीम इंडिया वहां का दौरा करेगी. भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा. 2023 में जब टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर गई थी, तो जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी.

दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने के बाद, अब IPL 2026 की तैयारी में जुट गए हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, जिसमें 10 टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी. आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के नए दौरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी.

बता दें कि आयरलैंड की टीम ने भी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था और टीम ओमान को हराने में सफल रही थी. टूर्नामेंट के दौरान आयरलैंड को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिला था. अब आयरलैंड जून में भारत जैसी बड़ी टीम की मेजबानी करेगी.

आयरलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया दो टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने वाली है. आयरलैंड के हाई परफोरमेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट द्वारा इसकी पुष्टि की जा चुकी है.

हालांकि, सीरीज का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है. आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड पिछले लंबे समय से बीसीसीआई के संपर्क में था और वे चाहते थे कि टीम इंडिया वहां का दौरा करे. अब बोर्ड का सपना जून में पूरा होगा. इंडियन टीम ने आखिरी बार आयरलैंड का अगस्त 2023 में किया था, तब जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी.

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी टी20 टीम की कप्तानी

भारत के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड टीम के कप्तान नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. वह चाहते हैं कि अब किसी नए कप्तान को टीम की अगुवाई का मौका मिले. हालांकि, स्टर्लिंग वनडे फॉर्मेट में कप्तानी करना जारी रखेंगे और दोनों फॉर्मेट में अपना पूरा योगदान देने के लिए मेहनत करते रहेंगे. नए कप्तान का कार्यकाल भारत के खिलाफ होने वाली इस टी20 सीरीज से शुरू होगा. आयरलैंड की कोशिश भारत के विरुद्ध होने वाली इस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की होगी.

भारत के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें, तो भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को आयोजित होगा.