Indian Team with T20 WC 2026 Winning Trophy
Indian Team with T20 WC 2026 Winning Trophy

टी20 विश्व कप के सभी चैंपियन

आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला टूर्नामेंट 2007 में खेला गया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा था. इसके बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें भी चैंपियन बन चुकी हैं. साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार ट्रॉफी जीती.

दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें सूर्यकुमार एंड कंपनी ने कीवी टीम को 96 रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था.

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मिली हार की कड़वी यादों को भी पीछे छोड़ दिया. वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 में वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2026 में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. इस तरह भारत टी20 विश्व कप को लगातार दो बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया.

दूसरी तरफ, साल 2007 से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान टीम खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन 2026 में भारत ने इस रिकॉर्ड को भी बदल दिया और अपने ही देश में ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई. 

इतना ही नहीं, अब तक खेले गए नौ टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम तीन बार खिताब जीत चुकी है. भारत ने 2007, 2024 और 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की है. इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया है. 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले देशों की संख्या

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सिर्फ छह देशों ने ही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. हर संस्करण में नई टीमें खिताब जीतने की कोशिश करती हैं, लेकिन अभी तक सीमित टीमों को ही इसमें सफलता मिली है. ऐसे में न्यूजीलैंड के पास इस सूची में अपना नाम जोड़ने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वे नाकाम रहे.

2007 में भारत ने पहली बार जीता था खिताब

टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था. उस समय भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था. रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहली ही बार में इस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया था और इतिहास रच दिया था.

दूसरी ट्रॉफी के लिए 17 साल करना पड़ा इंतजार

पहली सफलता के बाद भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. आखिरकार साल 2024 में यह इंतजार खत्म हुआ. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी.

अब तक आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीमें

क्रम संख्यासालविजेता टीमरनरअप टीम
12007भारतपाकिस्तान
22009पाकिस्तानश्रीलंका
32010इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया
42012वेस्टइंडीजश्रीलंका
52014श्रीलंकाभारत
62016वेस्टइंडीजइंग्लैंड
72021ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड
82022इंग्लैंडपाकिस्तान
92024भारतदक्षिण अफ्रीका
102026भारतन्यूजीलैंड

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...