SL vs NZ When & Where to watch
SL vs NZ When & Where to watch

Overview:

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा, पूरी डिटेल्स

दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का कारवां धीरे-धीरे सेमीफाइनल की तरफ बढ़ रहा है. इस वक्त टॉप-8 टीमों के बीच सुपर-8 की जंग चल रही है, जहां संयुक्त मेजबान श्रीलंका का सामना अब न्यूजीलैंड से होने जा रहा है. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.

T20 World Cup 2026, SL vs NZ: सुपर-8 में श्रीलंका का होगा न्यूजीलैंड से सामना

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में ग्रुप-2 में की रेस में दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से रद्द हुआ, तो वहीं श्रीलंका को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला कब और कहां देख पाएंगे आप?

T20 World Cup 2026, SL vs NZ: कब और कहां देखे?

सुपर 8 के ग्रुप-2 में एक और बेहतरीन मैच श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 25 फरवरी, बुधवार को खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. इस मैच को आप टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं, तो वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप Jio Hotstar पर उठा सकते हैं.

T20 World Cup 2026, SL vs NZ: मैच डिटेल्स

मैचश्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026
वेन्यूआर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
दिन और समय25 फरवरी (बुधवार), शाम 7 बजे से भारतीय समयानुसार
लाइव स्ट्रीमिंगस्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार