Overview:
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग करने का फैसला किया है.
दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का कारवां अब सेमीफाइनल की जंग तक पहुंच गया है. इस महाकुंभ का पहला सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डंस में दोनों ही टीमें फाइनल का टिकट कंफर्म करने मैदान में उतरी हैं.
किसने टॉस जीता: NZ vs SA, ICC Men’s T20 World Cup 2026
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11: NZ vs SA, ICC Men’s T20 World Cup 2026
न्यूजीलैंड: टिम सैफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
दोनों टीमों के कप्तानों के बयान: NZ vs SA, ICC Men’s T20 World Cup 2026
मिचेल सेंटनर: हम पहले गेंदबाजी करेंगे. उस रात पिच काफी अच्छी लग रही थी. हम जानते हैं कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और हमें खेलना होगा, हमें अपना काम करना होगा, उन्हें प्रेशर में डालना होगा और देखना होगा कि क्या होता है. मैट हेनरी समय रहते वापस आ गए हैं. तो वह वहीं हैं. नीशम वापस आ गए हैं.
एडेन मार्करम: सभी ने किसी न किसी स्टेज पर योगदान दिया जो सच में अच्छा है. उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे. हमने कल रात यहां ट्रेनिंग की और नॉक-आउट गेम में बोर्ड पर रन बनाना कोई बुरी बात नहीं है. हमने 3 बदलाव किए. रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज हमारे लिए वापस आ गए हैं।
FAQ: NZ vs SA T20 WC 2026
Q1. न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कहां खेला जा रहा है?
उत्तर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जा रहा है.
Q2. NZ vs SA टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में मैच में टॉस किसने जीता?
उत्तर: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है.
Q3. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड क्या है?
उत्तर: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 19 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच में जीत हासिल की है और न्यूजीलैंड ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
Q4. टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन क्या है?
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन है- एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
Q5. टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन कौन-सी है?
उत्तर: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन है- टिम सैफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
