Shubman Gill
Shubman Gill

2027 वर्ल्ड कप पर टीम इंडिया की नजर

भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम इंडिया का बड़ा लक्ष्य अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. उन्होंने बताया कि 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार की याद अभी भी खिलाड़ियों के मन में ताजा है. उस टूर्नामेंट में भारत ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल तक शानदार सफर तय किया था. गिल के मुताबिक अब टीम उसी गलती को सुधारते हुए 2027 में ट्रॉफी जीतने की तैयारी कर रही है.

दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने साफ किया है कि उनकी टीम की निगाहें अब 2027 वनडे विश्व कप पर टिकी हुई हैं. गिल का मानना है कि पिछली बार टीम ट्रॉफी के बेहद करीब पहुंचकर भी खिताब नहीं जीत पाई थी, इसलिए अगला विश्व कप भारतीय टीम के लिए बड़ा मौका होगा.

2023 के फाइनल की याद अब भी ताजा

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड समारोह के दौरान ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बातचीत में गिल ने कहा कि 2023 विश्व कप का फाइनल अभी भी उनके मन में ताजा है. उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल तक शानदार सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हरा दिया.

गिल ने कहा कि उस समय टीम को लगा था कि ट्रॉफी जीतने से वे बस एक कदम दूर रह गए. इसलिए अब जब 2027 में दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप खेला जाएगा, तो भारतीय टीम उस मौके को किसी भी हाल में भुनाना चाहेगी.

देश के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी प्राथमिकता

भारतीय कप्तान ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने देश के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है. उन्होंने बताया कि यही सोच उनके दिमाग में हमेशा रहती है और टीम उसी लक्ष्य के साथ अपनी तैयारी आगे बढ़ा रही है.

गौरतबल है कि भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य लक्ष्य अब 2027 वनडे विश्व कप जीतना है. कप्तान शुभमन गिल ने साफ किया कि 2023 विश्व कप फाइनल में मिली हार की कसक अभी भी टीम के मन में है और अगली बार उस कमी को पूरा करने की कोशिश की जाएगी.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...