Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

गिल की फोटो पर क्यों मचा विवाद

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शुभमन गिल की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कुछ फैंस ने दावा किया कि उन्होंने अपनी तस्वीर से संजू सैमसन को हटा दिया. हालांकि बाद में सामने आया कि जश्न के दौरान कई अलग-अलग तस्वीरें ली गई थीं. यशस्वी जायसवाल ने भी वही फोटो पोस्ट की जो गिल ने शेयर की थी. इससे साफ हुआ कि तस्वीर एडिट करने का दावा सही नहीं है.

दिल्ली: 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड टीम को 96 रन से हराकर तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के पांच दिन बाद भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. कुछ यूजर्स का आरोप है कि गिल ने अपनी बधाई वाली पोस्ट में संजू सैमसन को तस्वीर से हटा दिया.

हालांकि, इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है और कई लोग इस मामले में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

संजू सैमसन का टूर्नामेंट में शानदार योगदान

टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने लगातार तीन महत्वपूर्ण मुकाबलों में शानदार अर्धशतक जड़े. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में उन्होंने 97 नाबाद रन बनाए, जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की शानदार पारियां खेलीं. अपने दमदार प्रदर्शन के कारण सैमसन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल रहे.

एशिया कप के समय बदली थी ओपनिंग की स्थिति

एशिया कप के लिए घोषित भारतीय टीम में ओपनिंग स्लॉट पर शुभमन गिल को मौका दिया गया था, जबकि संजू सैमसन टीम से बाहर थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की टीम घोषित होने से पहले हालात बदल गए और आखिरकार गिल को अंतिम टीम में जगह नहीं मिल सकी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में सैमसन को फिर से ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह मजबूत कर ली.

फैंस ने गिल पर लगाए तस्वीर एडिट करने के आरोप

सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने दावा किया कि गिल ने अपनी बधाई पोस्ट में जो फोटो शेयर की, उसमें से संजू को हटाया गया है. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सैमसन के टीम में जगह लेने से गिल नाराज थे.

इन दावों को लेकर कई लोगों ने सूर्यकुमार यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर से तुलना शुरू कर दी. फैंस का कहना है कि सूर्यकुमार की तस्वीर में सैमसन दिखाई दे रहे हैं, जबकि गिल की तस्वीर में वह नजर नहीं आते.

क्या सच में फोटो से हटाए गए थे संजू सैमसन?

हालांकि, पूरे मामले को ध्यान से देखने पर यह आरोप ज्यादा मजबूत नहीं लगता. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न के दौरान टीम के साथ कई अलग-अलग तस्वीरें ली गई थीं. यही वजह है कि खिलाड़ियों के पास अलग-अलग फोटो मौजूद हैं. दिलचस्प बात यह है कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी सोशल मीडिया पर वही तस्वीर साझा की है, जो गिल ने पोस्ट की थी. इससे यह संकेत मिलता है कि गिल की पोस्ट की गई तस्वीर किसी एडिटिंग का नतीजा नहीं है.

वहीं, सूर्यकुमार यादव ने जो तस्वीर पोस्ट की थी, वह अलग एंगल से ली गई दूसरी फोटो थी. ऐसे में दोनों तस्वीरों की तुलना करके यह कहना कि किसी खिलाड़ी को जानबूझकर हटाया गया, सही नहीं माना जा सकता.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...