Abhishek Sharma & Sanju Samson
Abhishek Sharma & Sanju Samson

Overview:

अभिषेक शर्मा को लेकर संजू सैमसन का बड़ा खुलासा, उन्होंने बताया- क्यों होती है इस युवा खिलाड़ी से जलन.

दिल्ली: टीम इंडिया हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनी है. इस महाकुंभ में भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े नायक संजू सैमसन रहे हैं. केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत की जीत की नींव रखी थी.

संजू सैमसन क्यों करने लगे अभिषेक शर्मा से जलन

इस मुकाबले में संजू सैमसन के साथी अभिषेक शर्मा ने भी खूब जलवा दिखाया और दोनों ने मिलकर कंधें से कंधा मिलाकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। टी20 इंटरनेशनल में काफी समय से एक-साथ ओपनिंग जोड़ीदार का काम कर रहे दोनों बल्लेबाजों की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है, लेकिन संजू सैमसन को तो अपने साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से जलन होती हैं.

संजू का खुलासा, उन्हें होती है अभिषेक से जलन

वर्ल्ड कप फाइनल में देश के लिए एक-साथ न्यूजीलैंड पर धावा बोलने के बाद अब संजू सैमसन ने एक बहुत ही हैरान करने वाला खुलासा कर हर किसी को चौंका दिया है। संजू सैमसन को टीम इंडिया के अपने साथी ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से जलन होती थी.

अब आप भी शायद यकीन नहीं कर रहे होंगे कि संजू जैसा इंसान किसी से जलन कैसे कर सकता है, लेकिन ये हम नहीं बल्कि खुद संजू ने अपने मुंह से उजागर किया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज एक ही मंच पर सामने आए.

मजाकिया अंदाज में संजू ने कहा हर तरफ अभिषेक का ही नाम छाया

इंडिया टूडे कॉन्क्लेव के मंच पर संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के सामने ही उन पर चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें और बाकी खिलाड़ियों को अभिषेक से जलन होती थी। संजू ने कहा, “हर जगह सिर्फ अभिषेक अभिषेक के नारे गूंजते थे तो शुरुआत में लड़के थोड़े जेलस हो जाते थे. हम सोचते थे कि फैंस को सिर्फ वही दिखता है क्या.”

अभिषेक को अब कर लेनी चाहिए शादी- संजू सैमसन

संजू सैमसन पूरी तरह से मजाकिया मूड़ में थे। दोनों ही खिलाड़ियों की जुगलबंदी वर्ल्ड कप में खूब देखी गई है. इस कार्यक्रम में संजू ने आगे अपने साथी जोड़ीदार अभिषेक की शादी को लेकर भी टांग खिंचाई कर डाली और कहा कि, “अभिषेक शादी कर लें ताकि दूसरे खिलाड़ियों को भी थोड़ा लाइमलाइट मिले.”