CSK की टीम में हुई सैमसन की एंट्री
स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने आज चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप को ज्वाइन कर लिया. फ्रेंचाइजी द्वारा उनका शानदार तरीके से स्वागत हुआ है. इस बार सैमसन अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी वह कुछ सालों से कप्तानी कर रहे थे. CSK ने ट्रेड के जरिए सैमसन को अपने दल का हिस्सा बनाया है.
दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि चैंपियन संजू सैमसन टीम के साथ जुड़ गए हैं. CSK ने सैमसन की एंट्री का खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस दौरान फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए.
बता दें कि IPL में पहली बार सैमसन चेन्नई की तरफ से खेलते नज़र आएंगे. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे. CSK ने सैमसन को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है. उन्होंने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स की टीम में भेज दिया है.
सैमसन ने CSK के कैंप को किया ज्वाइन
सैमसन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक्शन में दिखे थे. टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए थे. यही वजह है कि CSK के फैंस सैमसन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं. CSK ने सैमसन की एंट्री का वीडियो शेयर किया.
वीडियो में वह ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नज़र आ रहे हैं. इसके बाद एक फैन उनसे सेल्फी लेने की डिमांड भी करता है, जिसे वो पूरा करते हैं और फिर कार में बैठकर एयरपोर्ट से टीम के होटल के लिए रवाना हो जाते हैं. फ्रेंचाइजी वीडियो के कैप्शन में लिखा,
‘चेन्नई में संजू का जलवा’
धोनी से काफी खुश सीखना चाहते हैं संजू
IPL 2026 में चेन्नई के लिए खेलने के लिए सैमसन काफी ज्यादा उत्साहित हैं. इन दो महीनों में वह दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखना चाहते हैं. टीम को ज्वाइन करने से पहले ही सैमसन ने धोनी से बात कर ली थी, जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सैमसन की मौजूदगी में क्या धोनी कीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे या नहीं?
सैमसन का टीम से जुड़ना है फायदेमंद
CSK के लिए सैमसन को अपने साथ जोड़ना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज काफी अनुभवी है और उनका हालिया फॉर्म काफी शानदार है. सैमसन के आने से टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी. सैमसन एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इस बात को कई बार साबित करके दिखाया था.
