Sanju Samson vs WI
Sanju Samson vs WI

सैमसन के सामने बड़ा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. वह टी20 इंटरनेशनल में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 1 रन दूर हैं. ऐसा करते ही वह एमएस धोनी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस बड़े मैच पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी होंगी. फाइनल में भारतीय टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते हुए दिखाई देंगे, जिनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

सैमसन शानदार फॉर्म में

सैमसन इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आए हैं. उन्होंने पिछले दो मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए अहम पारियां खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की है. 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए थे. इसके बाद 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की तेज पारी खेली.

धोनी के खास क्लब में शामिल होने का मौका

फाइनल मुकाबले में सैमसन के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका भी होगा. अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ एक रन बना लेते हैं तो टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 1000 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करते ही वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने इस भूमिका में यह आंकड़ा छुआ है.

धोनी ने भारत के लिए 2006 से 2019 के बीच 98 टी20 आई मुकाबले खेले और 85 पारियों में 1617 रन बनाए. वहीं, सैमसन के नाम फिलहाल 44 मैचों में 999 रन दर्ज हैं.

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची

टी20 आई क्रिकेट में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में धोनी शीर्ष पर हैं. उनके बाद संजू सैमसन, ऋषभ पंत (996 रन), ईशान किशन (545 रन) और केएल राहुल (305 रन) का नाम आता है. वहीं, विश्व स्तर पर यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम है, जिन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं.

T20I क्रिकेट में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन:

महेंद्र सिंह धोनी – 1617 रन

संजू सैमसन – 999 रन

ऋषभ पंत – 996 रन

ईशान किशन – 545 रन

केएल राहुल – 305 रन

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...