sa vs nz pitch report lahore 2025
दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

लाहौर: पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज 2025 का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इस त्रिकोणीय सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है, जहां पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका अपनी तैयारियों को परख रहे हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं.

कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे अहम?

न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी. पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने अर्धशतक जमाए थे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने शतक ठोका था. हालांकि, रचिन रविंद्र की चोट के कारण उनके इस मैच में खेलने की संभावना नहीं है.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने टीम ने इस सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनमें से कुछ को वनडे डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. कप्तान बावुमा भी अपनी फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे, ताकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम मजबूत हो सके.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबलेदक्षिण अफ्रीका जीतेन्यूजीलैंड जीतेबेनतीजा
7242255

दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड पर हमेशा भारी रहा है. पिछले 5 वनडे मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने 3 में जीत दर्ज की है.

पिच रिपोर्ट

गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. तेज गेंदबाजों को यहां कम मदद मिलेगी, जबकि स्पिनर्स को विकेट से कुछ सहारा मिल सकता है. इस मैदान पर शाम के समय ड्यू अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

लाहौर का मौसम कैसा रहेगा?

दिनतापमानआर्द्रताबारिश की संभावना
सोमवार, 10 फरवरी28°C30-40%नहीं

लाहौर में सुबह हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. भारत में इस मैच को फैन कोड ऐप पर देखा जा सकता है.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...