MS Dhoni IPL
MS Dhoni IPL

Overview:

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर तेज हो रही अटकलों के बीच दो पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उनके संन्यास को लेकर अनुमान लगाया.

दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे, करीब 6 साल होने वाले हैं, लेकिन वो अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रीय हैं। आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है. इस लीग के पिछले कुछ सीजन से जब भी शुरुआत होने वाली होती है, धोनी के संन्यास को लेकर भी अटकलें तेज हो जाती है.

एक बार फिर से MS धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज

28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले भी इस महान खिलाड़ी के संन्यास को लेकर सुर्खिया तेज होती देखी जा रही है. कुछ महीनों के बाद 45 साल के होने वाले एमएस धोनी का नाम इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में शामिल हैं, ऐसे में उनका खेलना तो तय माना जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या ये धोनी का आखिरी सीजन होगा या फिर वो अगले साल भी खेलेंगे.

रॉबिन उथप्पा और इरफान पठान ने लगाया धोनी के संन्यास पर अनुमान

इसे लेकर खुद धोनी या उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने तो कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व दो दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने हिसाब से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अनुमान लगाया है, भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने धोनी के रिटायरमेंट प्लान को लेकर अपनी बात रखी है.

रॉबिन उथप्पा की भविष्यवाणी मेंटॉर के तौर पर धोनी टीम में खेलेंगे

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा, धोनी के लिए यह IPL में आखिरी साल हो सकता है. धोनी इस बार एक खिलाड़ी से ज्यादा मेंटॉर का रोल अदा कर रहे होंगे. वो एमएस धोनी को नंबर-7 पर नहीं बल्कि आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते देख रहे हैं.

धोनी के बिना IPL की कल्पना भी मुश्किल- इरफान पठान

वहीं इसी शो के दौरान टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भविष्यवाणी की है, उन्होंने कहा कि “2026 के बाद एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगे.” इसके बाद तो पठान ने हैरान करने वाली बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि “धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल की कल्पना करना बहुत मुश्किल होगा.”